कोलायत निवासी पंकज आचार्य की हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर कोलायत में निकला केंडल मार्च


  • बीकानेर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में रजनी हॉस्पिटल के पास हुई फायरिंग में कोलायत निवासी पंकज आचार्य की हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर कोलायत में केंडल मार्च निकाला गया। तहसील सवांददाता राहुल सेवग ने बताया कि कोलायत के क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में कोलायत के पंकज आचार्य की हत्या होने पर ग्रामीणों में खासा आक्रोश नजर आया। साथ ही उसकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए कोलायत के झझु चौराहे से शहीद स्मारक तक केंडल मार्च निकालकर शहीद स्मारक पर मौन रखकर पंकज को श्रद्धांजलि दी गई।

  • इस दौरान समाजसेवी डॉ पुरुषोत्तम पुरोहित व किशोर पुरोहित ने कहा कि कोलायत के पंकज आचार्य के मामले में सरकार तक ग्रामीणों की मांग पहुंचाने व उसकी आत्मा को शांति देने के लिए केंडल मार्च निकाला गया। साथ ही पंकज के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मुआवजा राशि तथा आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की है। इस दौरान रमेश पुरोहित,सुमेर सिंह भाटी,सम्भु पुरोहित, राजपाल सिंह,अनुरोध सिंह,अमित रंगा, हीरालाल, फारूख अली,पवन सिंह, सुमेरसिंह, श्रीराम पंचारिया, गणेश पंचारिया, बलदेव गहलोत, इमरान अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।