यात्री कृपया ध्यान दे: यात्रा करते वक्त सामान की जिम्मेदारी खुद की होगी ,पढ़े खबर


  • बीकानेर यदि आप रेल में सफर कर रहे है तो आपको अपने सामान की जिम्मेदारी खुद की होगी। पिछले कई दिनों से ट्रेनों में चोरी की वारदातों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सिकन् दराबाद से बीकानेर चलने वाली ट्रेन में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। जिसमें सफर कर रहे बीकानेर के अशोक संचेती भी शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में लगभग एक दर्जन डिब्बों में छह लाख से अधिक का सामान चोरी होने की खबर आ रही है। बता दें कि पिछले कई दिनों से इस ट्रेन में चोरी की वारदाते होने के समाचार मिल रहे थे।