
बीकानेर में 19 दिन बाद संक्रमितों की संख्या शून्य आई, 426 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे
बीकानेर मंगलवार की सुबह बीकानेर में कोरोना से राहत की बड़ी खबर आई। 31 दिसम्बर के बाद मंगलवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीजों की संख्या शून्य रही। सोमवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 426 लोगों की कोविड जांच हुई थी। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, रिपीट जांच में जय नारायण व्यास कालोनी का एक मरीज पॉजिटिव मिला है।
पिछले कई दिनों से बीकानेर में 2 से 5 के बीच नए कोरोना संक्रमित आ रहे थे। ऐसे में लोगों को चिंता हो रही थी कि कहीं यह आंकड़ा फिर न बढ़ जाए। अच्छी खबर रही कि अब बीकानेर प्रदेश के उन जिलों में शामिल हो गया है, जहां शून्य रोगी आ रहे हैं। संभाग के हनुमानगढ़ में भी पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या शून्य है।
यहां हो रही है जांच
बीकानेर में अब तक कोरोना
| अब तक सैम्पल | कुल पॉजीटिव | एक्टिव केस |
| 272415 | 19044 | 24 |

