बीकानेर:ईंटो से भरे ट्रोले में घुसी बस,हादसे में दो की मौत,11 घायल


  • बीकानेर। बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी हैं। घटना चुरू के तारानगर की हैं। जहां पर तोगावास गांव के पास भालेरी मार्ग पर ईंटों से भरे ट्रक में लोक परिवहन की बस जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि बस का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस ड्राइवर और केबिन में बैठे रोडवेज के एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य यात्री घायल हुए हैं। हादसा कोहरे के कारण हुआ है।
  • जानकारी के मुताबिक, लोक परिवहन की बस बीकानेर आ रही थी। हादसे में बस ड्राइवर सुभाष मीणा और केबिन में बैठे राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी 36 वर्षीय सतीश जांगिड़ की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रोले में 20 हजार ईंटे लदी थीं। हादसे होते ही वहां चीख पुकार मच गई। वहां से निकल रहे वाहन चालक व ग्रामीण मदद को आए तथा घायलों को संभाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
  • ड्यूटी करने जा रहा था रास्ते में ही हो गई मौत
    हादसे में राजस्थान रोडवेज की बस के कंडेक्टर सतीश जांगिड़ की मौत हो गई। सतीश राजस्थान रोडवेज का कर्मचारी है और ड्यूटी जॉइन करने सरदारशहर जा रहा था। वह केबिन में बैठा था जिससे ड्राइवर के साथ उसकी भी मौत हो गई।