महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ पंचायती राज यूनियन एसोसिएशन का विभिन्न मांगों को लेकर धरना आज 10वें दिन भी रहा जारी


  • बीकानेर।
  • महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ पंचायती राज यूनियन एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना आज 10वें दिन भी जारी रहा। आज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगे मनवाने के लिए मानव श्रृखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
  • इस दौरान कर्मचारियेां ने कहा कि राज्य सरकार से इस सम्बंध में पहले भी दो बार वार्ता हो चुकी हैं। लेकिन सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन ही मिला हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाती हैं।
  • ये धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसे और ज्यादा तेज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि समान काम समान वेतन,नियमितीकरण सहित कई मांगों पर पिछले 10 दिनों से धरना दे रहे हैं। इन कर्मचारियों के धरना देने से पंचायतीराज की योजनाएं जैसे मनरेगा,एसबीएम,ग्रामीण विकास के कार्य भी ठप पडें हैं।