राजस्थान से भेजे 11 सैंपल में से 9 में नहीं मिला नया स्ट्रेन, 2 की रिपोर्ट आना बाकी, पुणे की लैब में भेजे थे सैंपल


  • जयपुर कोरोना के नये स्ट्रेन (वर्जन) को लेकर राजस्थान के लिए थोड़ी राहत की खबर हैं। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिन 11 पैसेंजरों के सैंपल पिछले दिनों जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे थे, उनमें से 9 की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं यानी इन 9 सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं पाया गया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये सैंपल उदयपुर, अजमेर, जालौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में पाए गए कोरोना संक्रमितों के हैं, जो पिछले दिनों ब्रिटेन से यात्रा करके राजस्थान आए हैं।

राज्य में आए कुल 568 यात्री

  • जानकारी के मुताबिक पूरे प्रदेश में पिछले दिनों ब्रिटेन से कुल 568 यात्री राजस्थान आए थे, जो अलग-अलग जिलों के हैं। इन लोगों को प्रशासन ने ट्रेस करने के बाद इनकी कोरोना की जांच करवाई थी, जिसमें से पिछले दिनों 11 जने कोरोना पॉजीटिव मिले थे। इन 11 की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन ने इनके सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे थे। जिसमें से 9 लोगों की रिपोर्ट मिल गई हैं, जबकि 2 जनों की रिपोर्ट आना अभी भी बाकी हैं।

3 जनों के सैंपल दिल्ली भेजे

  • सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 3 और यात्रियों के सैंपल मंगलवार को दिल्ली की लैब में भेजे गए हैं। इन सैंपल की रिपोर्ट भी आना अभी शेष हैं। ये तीनों सैंपल श्रीगंगानगर में पहुंचे यात्रियों के लिए गए हैं, जिनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं।

यूके से वाया अन्य देश होकर जयपुर आने वालों पर रहेगी सख्त नजर

  • वैसे तो जयपुर या राजस्थान के किसी भी प्रदेश में कोई फ्लाइट्स यूके से सीधे नहीं आती हैं। लेकिन फिर भी कई यात्री ऐसे है, जो वाया दुबई, ओमान या अन्य गल्फ कंट्री से होकर यहां आते हैं। ऐसे पैसेंजर्स पर भी हम विशेष निगरानी रखेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट पर उनके पासपोर्ट की विशेष जांच की जाएगी। अगर ऐसा कोई पैसेंजर मिलता हैं तो उसका एयरपोर्ट पर ही RTPCR टेस्ट करवाकर उसे सरकार की मॉनिटरिंग में क्वारंटाइन किया जाएगा।