पंडित स्व.श्री कोडाराम जी ओझा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित इन दिग्गजों ने जताई सवेंदना


  • बीकानेर – 30 दिसम्बर 2020 – विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा के पिताश्री स्व.कोडाराम जी ओझा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा से दूरभाष पर वार्ता कर शोक सवेंदना व्यक्त कर परिवारजनों को ढांढस बंधवाया !!

     

  • विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर में नयाशहर स्थित निवास स्थान पर रखी गई बैठक में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक बनवारीलाल सोती,वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी”बीकानेर सांसद केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ,पूर्व पर्यटन आबकारी मंत्री राजकुमार रिणवा,पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,पूर्व जिलाअध्यक्ष रामकिशन आचार्य विप्र फाउंडेशन माउंट आबू से जितेंद्र गौड् आनंद जी, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, वरिष्ठ पत्रकार हेम शर्मा,शिक्षाविद डा. चंद्रशेखर श्रीमाली,कुलदीप राजपुरोहित कलकत्ता,विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास,रमेश जाजड़ा,राजकुमारजोशी,नंदकिशोर गालरिया,लालचंद उपाध्याय कोलासर भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष डॉ.भागीरथ मुंड, भाजपा देहात महामंत्री सवाईसिंह चरकड़ा,अशोक सारस्वत,जयपुर बार को काँसिल अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल,नागौर देहात अध्यक्ष पदम सारस्वत,कालूराम उपाध्याय, विजय ओझा नागौर,जुगलकिशोर शर्मा जयपुर भाजपा युवा मोर्चा के विकास शर्मा कोटा अरिवंद गोड्,प्रियकांत गौड,हरिगोपाल उपाध्याय,दीपक पारीक,पार्षद अरविंद किशोर आचार्य सहित प्रमुख गणमान्य जनों ने तैलचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यात्मा को भगवान अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करने की कामना की !!

     

  • पंडित स्व.श्री ओझा धर्मपरायण व्यक्तित्व थे लोकदेवता बाबा रामदेव जी के अनन्य भक्ति के साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यो में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे उनकी क्षति सर्वसमाज के लिए अपूर्णीय है – नियमित रूप से भजन किर्तन संध्या में लोकप्रिय भजन गायक सांवरलाल रंगा,रामायणपाठी राकेश ओझा व गायक कलाकार शंकर व्यास द्वारा भजनों की अमृतमयी प्रस्तुति का क्रम जारी है !!