बीकानेर:पीबीएम में खराब पड़ी मशीनों को शुरू कराने की मांग,उपमहापौर ने अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


  • बीकानेर। पीबीएम में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर आज एक प्रतिनिधि मंडल ने उप महापौर राजेन्द्र पंवार के नेतृत्व में अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने पीबीएम अधीक्षक डॉ. सिरोही से मुलाकात कर ई.सी.जी की जांच हेतु खराब पड़ी मशीनों को चालू करने,बंडी पड़ी लिफ्ट को शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया हैं।
  • इस सम्बंध उप महापौर राजेन्द्र पंवार ने बताया कि पिछले 15 से 20 वर्षो से लिफ्ट बंद पड़ी हैं। जिसके कारण पोर्टेबल मशीन को कर्मचारी ऊपरी मंजिल पर ले जाने के बजाय खराब बता देते हैं। जिससे मरीजों को ठीक ढग़ से इलाज नही मिल पाता हैं। उप महापौर ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने जल्द से जल्द इन सब व्यवस्थाओं में को सुधार करने की मांग की। इस दौरान उपमहापौर के साथ बीजेपी नेता जेपी व्यास,पार्षद सुधा आचार्य,प्रदीप उपाध्याय,दीपक गहलोत उपस्थित रहें।