ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंसा मजदूर, दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत


  • नागौर जिले के मकराना में सोमवार को ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा मार्बल खनन के दौरान हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया।

     

  • जानकारी के मुताबिक, हादसा मार्बल खान क्षेत्र की कुमारी रेंज की खान संख्या- 5 पर हुआ। यहां खनन के दौरान एलएनटी को ट्रैक्टर से सहारा दिया जा रहा था। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पलटी खा गया। इसमें दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम जितेंद्र बाबरी है, जो गंगवा का रहने वाला था।

     

  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर ओवरलोड था। ट्रैक्टर से एक वाहन को आगे करने के दौरान यह हादसा हुआ। इससे ट्रैक्टर आगे से ऊंचा हो गया और मजदूर ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच में ही फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है।