11 साल के बच्चे का नाक और कान कटा हुआ शव मिला, एक दिन पहले हुआ लापता


  • अलवर

  • मालाखेड़ा में रविवार का 11 साल के बच्चे का खेत में शव मिला। बच्चा नावली गांव का ही रहने वाला था, जो एक दिन पहले ही लापता हुआ था। हैरानी की बात यह है कि बच्चे के कान और नाक पूरी तरह से कटे हुए थे। इससे नरबलि की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। मृतक के परिजन ने देर शाम तक शव नहीं लिया। पहले वे हत्यारों को पकड़ने की मांग करते रहे। देर शाम तक केस भी दर्ज नहीं हो सका।

  • मालाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि नावली गांव में रहने वाला प्रहलाद बैरवा का 11 साल का बेटा निर्मल पास के खेत में मृत पड़ा मिला है। गांव के ही एक व्यक्ति ने शव देख ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साफ तौर पर लग रहा है कि बालक की हत्या की गई है। हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस पड़ताल में जुट चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है