बीकानेर ब्लड सेवा समिति के सयुंक्त तत्वावधान में स्व. कुँजलाल जी डागा परिवार बीकानेर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन


  • बीकानेर ब्लड सेवा समिति के सयुंक्त तत्वावधान में स्व. कुँजलाल जी डागा परिवार बीकानेर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 03 जनवरी 2021, वार- रविवार, समय- प्रातः 09 बजे से 1 बजे तक रहेगा।
  • आप सबको सर्वविदित रहेगा कि समिति खुद रक्तदान शिविर का आयोजन ना करके, अपने रक्तदाताओं को ही अपने खास दिवसों पर रक्तदान के लिए भी प्रेरित करती है। हाल ही में 28 जून 2020 में, 52 यूनिट रक्त का संग्रह कर समिति द्वारा ब्लड बैंक में दिया गया। इस आयोजन के आयोजक सह संचालक इन्द्र कुमार जी चाण्डक थे।
  • समिति में जो भी रक्तदाता, जिन्होंने अभी तक अपना रक्तदान नहीं किया है या जो व्यक्ति लाइव रक्तदान में समय नहीं दे सकते है, जिन्हें सिर्फ रविवार का ही समय मिल पाता है। उन सभी दाताओ का इस रक्तदान शिविर में स्वागत रहेगा।आप में से जो भी दाता इस शिविर में अपना रक्तदान करने चाहें, नीचे दिए गए सम्पर्क सूत्र पर अपना पंजीयन करवाएं।