डीजे बजाने को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं और पुलिस में हाथापाई


  • भीलवाड़ा शहर के बड़ला चौराहे पर शनिवार दिन में पुलिस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। पुलिस ने एनएसयूआई के रैली में मौजूद लोगों ने धक्का मुक्की भी कर दी। गौरतलब है कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के भीलवाड़ा आने पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान डीजे बजाने से मना करने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की।

  • जानकारी अनुसार, एनएसयूआई द्वारा स्वागत रैली का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए डीजे बंद करवा दिए। जिसके बाद बड़ला चौराहे पर रैली में दूसरा डीजे शामिल हो गया। इस दौरान पुलिस ने डीजे लगी पिकअप को जीप लगाकर रोका। इस दौरान पिकअप बिना रुके आगे बढ़ गई। जिसमें पुलिस अधिकारी बाल-बाल बचे। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने रैली में शामिल दो युवकों को पकड़ लिया।

  • पकड़े गए युवक पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगे। जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गई। जिन्हें काबू कलने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।