मारपीट में घायल की मौत प्रकरण में आया नया मोड, मृतक के परिजन व रिश्तेदारों ने मोर्चरी के आगे लगाया धरना


  • बीकानेर।
  • बीकानेर की जनता प्याउ के निकट 20 दिसम्बर को हुए हमले में घायल की मौत के बाद आक्रोशित मृतक के परिजनों की ओर से शुक्रवार को पीबीएम की मोर्चरी के आगे धरना देने से नया मोड आ गया है। गौरतलब है कि 20 दिसम्बर को जनता प्याउ के पास हुए हमले में रताणी व्यास चैक निवासी गोपाल व्यास पुत्र कमल किशोर व्यास गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका पीबीएम चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। जहां गुरूवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
  • इसको लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मृतक के परिजनों को पांच लाख रूपए का मुआवजा देने की मांग को लेकर परिजनों ने मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। भाजपा के वेद व्यास ने बताया कि गोपाल के साथ मारपीट करने के लिए 20-25 लोग एकराय होकर आए थे, किंतु पुलिस ने अभी तक महज चार लोगों को ही गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए बताया कि हमले के वक्त गोपाल के साथ दो अन्य युवक भी थे। किंतु हमले के इरादे से एकराय होकर आए लोगों ने सिर्फ गोपाल के साथ ही मारपीट की। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वारदात में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस मामले में हत्या की धारा को जोड़ते हुए पुलिस अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने में जुटी है।