बीकानेर। औषधि विभाग ने लापरवाही बरतने और नियमों का पालन न करते हुए अवैध रूप से नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां रखने वालो मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई की हैं। विभाग ने यह कार्रवाई श्रीगंगानगर में की हैं। विभाग ने कार्रवाई करते हुए 9 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलम्बित कर दिए हैं। विभाग ने इस दोरान 2 मेडिकल के लाइसेंस निरस्त भी किए हैं।
इस सम्बंध में सहायक औषधि नियंत्रक डीएस उप्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगानगर के श्रीगुरूनाानक मेडिकल स्टोर बनवाली,गुरूनानक मेडिकल स्टारे,सनेजा मेडिकल स्टोर,जम्मेश्वर मेडिकल स्टोर घमण्डिया,अर्पित मेडिकल स्टोर गांव किकरवाली,लक्ष्मी मेडिकोज रावला मण्डी,प्रीत मेडिकल गांव कोठा,महेन्द्रा फार्मा श्रीगंगानगर,सहारण मेडिकल स्टोर मम्मडखेडा के लाइसेंस निलम्बित किए हैं वहीं 2 एमजी फार्मेसी सादुलशहर व 2 एमजी फार्मेसी श्रीगंगानगर के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।