इस शख्स ने 30 साल की उम्र में लिखी 30 पुस्तकें, World Record of Star Book में नाम दर्ज


  • जयपुर: 30 साल की उम्र में 30 पुस्तकें लिखकर जयपुर के सीएस प्रतीक भंसाली (Prateek Bhansali) ने जयपुर (Jaipur News) का नाम रोशन किया है. अपनी इस उपलब्धि के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ स्टार बुक में अपना नाम दर्ज करवाने वाले प्रतीक को राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2020 (National Inspiration Award 2020) से भी सम्मानित किया गया है.

     

  • 20 दिसम्बर को इंदौर में आयोजित एक समारोह में प्रतीक भंसाली को वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) का प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. प्रतीक भंसाली को इससे पहले भी अपने लेखन के लिए राष्ट्रीय अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है.

     

  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई 30 पुस्तकें लिखने वाले प्रतीक भंसाली का कहना है कि ‘बचपन से ही लेखन का शौक था और इसी रुचि को अपनी आदत बनाकर इस लक्ष्य को हासिल किया. इससे पहले भी कई अवार्ड मिले हैं, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड और राष्ट्रीय अवार्ड का अपना अलग महत्व है. इस अवार्ड का श्रेय मेरे सभी साथियों और गुरुजनों को है.’