प्रदर्शनकारी किसानों ने मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे, रास्ता भी रोका


  • बीकानेर।
  • हरियाणा पुलिस ने 13 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें हत्या के प्रयास और दंगे से जुड़े आरोप शामिल हैं। ये किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले को पहले तो रोका और फिर उन पर डंडे फेंके है। इतना ही नहीं इस दौरान सीएम के काफिले को काले झंडे भी दिखाए गए थे।
  • आपको बता दे कि मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने खट्टर को काले झंडे दिखाए थे, जब उनका काफिला अंबाला शहर से गुजर रहा था। कुछ किसानों ने खट्टर के काफिले को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस कुछ समय बाद मुख्यमंत्री को एक सुरक्षित मार्ग पर ले जाने में कामयाब रही थी। जिसके बाद ये किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।
  • जिसके बाद कुछ सुरक्षाकर्मियों की शिकायत पर मंगलवार देर रात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि अंबाला सिटी पुलिस ने 13 किसानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 307, 147, 148, 149, 186, 353 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। खट्टर आगामी नगर निकाय चुनाव के प्रचार के लिए मंगलवार को जनसभा करने अंबाला गए हुए थे।