
31 दिसम्बर की रात्रि 8 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू, देखे खबर
बीकानेर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाली पार्टियों पर अब सरकार ने रोक लगा दी हैं। जिसके तहत गृह विभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग ने 31 दिसम्बर की रात्रि 8 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू का एलान किया हैं।
नववर्ष की पूर्व संध्या से नववर्ष की सुबह तक प्रदेश के बड़े शहरों में नाइट कफ्र्यू घोषित किया गया हैं ताकि लोग पाटी न करें और अपने घरों से ही नववर्ष मनाएं। विभाग ने पूरे प्रदेश में न्यू ईयर पाटी और होने वाले कार्यक्रमों पर पूर्णतया रोक लगा दी हैं। यह रोक कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लगायी गयी हैं।


