जिंदा जला बच्चा:बाड़े में खेल रहा था, अचानक लगी आग में फंस गया 5 साल का मासूम


  • राजसमंद मंगलवार को जिले में राजनगर थाना क्षेत्र में एक बाड़े में आग लगने से 5 साल का बच्चा जिंदा जल गया। घटना के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चे को आग से बाहर निकाला, लेकिन वह बुरी तरह से जल गया था। बताया जाता है कि पालतू जानवरों को रखने के लिए इस बाड़े में ढेर सारा सूखा भूसा और चारा रखा हुआ था, जिसमें अचानक आग लग गई। जब आग लगी बच्चा वहां खेल रहा था। बच्चे की मां खेत पर काम से गई हुई थी। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

  • राजसमंद पुलिस उप अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी ने बताया कि राजनगर थाने के फरारा में 5 साल का महेंद्र सिंह आग से जिंदा जल गया। आग के विकराल रूप लेने पर राजसमंद से चार दमकलें मौके पर पहुंची। जिन्होंने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाड़े में आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है।

    आग बुझाने का प्रयास करते दमकल के कर्मचारी।
  • आग बुझाने का प्रयास करते दमकल के कर्मचारी।

    इधर, एम्बुलेंस से शव को आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताया जा रहा कि मृतक के पिता मजदूरी पर गए हुए थे, जबकि मां खेत पर थी। इस बीच करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई।