विप्र फाउंडेशन के अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक ओझा को पितृ – शोक


  • बीकानेर 22 दिसम्बर 2020
  • ब्राह्मण समाज का वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन के अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा के पिता पूजनीय श्री कोडाराम जी ओझा पुत्र स्वर्गीय गोविंद राम जी ओझा का स्वर्गवास आज दिनांक 22-12-2020 को हो गया है। अंतिम यात्रा दिनांक 23 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 9 बजे जन्मभूमि बीकानेर से प्रस्थान होगी। कृपया कोविड दिशा निर्देश का पालन करते हुए निज स्थान से ही श्रद्धांजलि अर्पित करें।
  • वयोवृद्ध धर्मपरायण व्यक्तित्व के धनी पंडित स्व.श्री कोडराम जी ओझा गौशाला,अन्य धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रणी भूमिका में रहते थे | समाज ने मार्गदर्शक, पथ-प्रदर्शक को खोया है – इनके निधन पर पूरे विप्र समाज सहित विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ सहित कई ज्येष्ठ और श्रेष्ठ प्रबुद्धजनों ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को, शुभचिंतकों को इस वज्रपात सहन करने की शक्ति दें ।