
देर रात डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत; कार सवार दो साथी घायल
पुलिस के मुताबिक ये सभी जयपुर, सीकर और झुंझुनूं के रहने वाले थे। सभी गहरे दोस्त थे। देर रात एक बजे कार में सवार होकर गोपालपुरा चौराहे से गुर्जर की थड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी त्रिवेणी नगर पुलिया से नीचे उतरने के बाद रिद्धी सिद्धी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक डंपर में घुस गई। रात्रि कर्फ्यू की वजह से सड़क भी सूनसान पड़ी थी।
इस वजह से देर रात काफी देर तक सभी लड़के कार में ही फंसे रहे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। तब गश्त पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दुर्घटना थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को कार से बाहर निकाला। इनमें तीन ने दम तोड़ दिया। जबकि दो युवकों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।


