चिकित्सा विभाग द्वारा कल राजस्थान में 1992 चिकित्सा अधिकारियो के पदस्थापना आदेश जारी किए गए । जिनमे समानुपातिक क्रम में नोखा विधानसभा क्षेत्र में 10 चिकित्सा अधिकारियो की नियुक्ति हुई है । विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि नोखा विधानसभा क्षेत्र में 10 चिकित्सा अधिकारियों (3 नोखा सीएचसी, 3 पांचू सीएचसी, 4 जसरासर सीएचसी) की नियुक्ति होने से निश्चित तौर पर स्वास्थ्य सेवाओ में लाभ मिलेगा । इसके लिए विधायक बिश्नोई ने चिकित्सा मंत्री व मुख्यमंत्री जी का आभार जताया ।
इसके अलावा आज 11.30 बजेनोखा विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी जीएसएस धांकलनगर का लोकार्पण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, डॉ बीडी कल्ला और विशिष्ट अतिथि नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई रहे ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि पांचू में अतिआवश्यक 220 केवी व मुकाम में 132 केवी जीएसएस की स्वीकृति अतिशीघ्र की जाए । ताकि दोनों पंचायत समिति क्षेत्र पांचू व नोखा में बिजली की समस्या से किसानों व आम उपभोक्ताओं को राहत मिले और छीजत में कमी आये । साथ ही पांचू से ढिंगसरी 13.5 किमी स्वीकृत लाइन का काम भी अतिशीघ्र शुरू किया जाए जिससे पांचू पंचायत समिति के ढिंगसरी, रातड़िया व सांईसर, नाथूसर, धांकलनगर इन पांच 33/11केवी जीएसएस को दो भागों में बांटकर किसानों और आम उपभोक्ताओं को राहत पहुँचाई जा सके । इसके अलावा स्वीकृति हो चुके सभी 33/11 केवी जीएसएस सिंजगुरु द्वितीय, पारवा, सलुंडिया द्वितीय, रामदेव मंदिर रायसर रोड व झाड़ेली द्वितीय का निर्माण शीघ्र प्रारम्भ करके पूर्ण करवाये ।