सीएम अशोक गहलोत ने जेल विभाग की ली समीक्षा बैठक, जेलों में व्हाट्सअप पर लगे लगाम,सुरक्षा हो चाक-चौबंद, दिए निर्देश


  • बीकानेर।
  • प्रदेश की जेलों में बिगड रहे हालात पर आज सीएम अशोक गहलोत ने जेल विभाग की समीक्षा बैठक ली। सीएम ने डीजी जेल को निर्देश देते हुए कहा है कि हार्डकोर अपराधियों को रोटेशन से अलग-अलग जेलों में रखा जाए साथ ही जेल की सुरक्षा को चाक-चौबंद किए जाए।
  • सीएम ने डीजी को निर्देश देते हुए कहा है कि कैदियों व जेल कार्मिकों को व्हाट्सअप उपयोग में ना आए इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाए साथ ही गहलोत ने कैदियों व उनके परिजनों में ई मुलाकात करवाने की पहल की भी सराहना की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की जेलों से लगातार व्हाट्सअप के माध्यम से रंगदारी और जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं।