-
अजमेर के दोराई में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में एक व्यक्ति की गिरकर डूबने से मौत हो गई। वह काफी देर तक उसमें फंसा रहा। उसका शव ही गड्ढे से निकाला जा सका। शव देखकर परिजन मुआवजे की मांग करने लगे।
-
जानकारी के अनुसार दोराई में डेयरी फाटक के पास ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर एक गड्ढा खोदा हुआ था। वहां पाइपलाइन लीकेज के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। सुबह एक राहगीर अब्दुल रज्जाक वहां से निकल रहे थे।
-
चबूतरी पार करते समय वह टूट गई और अब्दुल गहरे गड्ढे में गिर गए। उसके हल्ला मचाने पर आस-पास मौजूद लोग और मजदूर वहां एकत्र हो गए। उसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पाइप के जरिए पानी निकाल कर गड्ढा खाली किया गया और फिर काफी मशक्कत के बाद अब्दुल को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने मांगा मुआवजा
-
अब्दुल का शव अब्दुल गड्ढे से निकालते ही परिजनों ने मुआवजा मांगते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
