बीकानेर । बारह गुवाड़ चौक निवासी देवेन्द्र सेवग पुत्र चंद कुमार सेवग 24 मई सुबह 11:30 बजे परिवारजनों को बिना कुछ बताये घर से निकल गया । जिसको लेकर उसके परिजन काफी परेशान है । देवेन्द्र के चाचा भगवानदास सेवग ने बताया कि देवेन्द्र परिवारजनों को बिना कुछ बताये घर से निकल गया जो कि अभी तक वापस नहीं आया । काफी तलाश भी की , लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला । इस संबंध में नयाशहर पुलिस थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई । भगवानदास ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को देवेन्द्र मिले तो मोबाइल नंबरों 7737786170 , 9314973771 पर संपर्क कर सूचना दें ।
