Rajasthan Live 24×7

शहीद ओमप्रकाश विश्नोई के शहादत दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

खाजूवाला।सीमाजन कल्याण समिति खाजूवाला के द्वारा शहीद औमप्रकाश बिश्नोई के शहादत दिवस पर शनिवार को शहीद स्मारक स्थल पुष्पांजलि क्रार्यक्रम आयोजित किया गया । Rajasthan live 24×7

विदित रहे कि खाजूवाला निवासी वीर शहीद औमप्रकाश बिश्नोई ने 7 मई 2000 को आँपरेशन मेघदूत के तहत अपना सर्वोच्च बलिदान देश के लिए दिया।भारत माता की जय और शहीद औमप्रकाश बिश्नोई अमर रहे के नारो से परिसर गुंजायमान हो गया।

वही खाजूवाला के शहीद ओमप्रकाश विश्नोई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक स्टाफ द्वारा शहीद ओमप्रकाश विश्नोई के चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत 14 बीडी में शहीद ओमप्रकाश विश्नोई के बने स्मारक स्थल पर भी शहीद को याद किया गया।

खाजूवाला स्थित शहीद स्मारक स्थल पर इस अवसर पर शहीद के सुपुत्र शिव प्रकाश,प्रशांत बिश्नोई प्रधान बिश्रोई सभा, एडवोकेट पुरूषोतम सारस्वत,महावीर देहडु, कुन्दनमल गुरावा अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, प्यारेलाल काला संरपंच प्रतिनिधि 22 केवाईडी,काशी शर्मा शिक्षक, जयपाल,महेंद्र मीणा,अमित ज्याणी, सुभाष जाखड,रविन्द्र गोदारा,पवन गुरावा, एडवोकेट सुभाष धारणीया, रिछपाल बिश्नोई,एबीवीपी नगर मंत्री पुनित सारस्वत उनकी टीम,विनोद चारण, गौतम स्वामी, मनिष शर्मा, यस सारस्वत,साहिल मोहता,राहुल फोगा, पंकज,अब्बास ,अनमोल, अजय डेलु,आदि उपस्थित रहे।