Rajasthan Live 24×7

मौसम अपडेट : राजस्थान के इन 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 

बीकानेर। प्रदेश के 24 जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन के साथ बरसात का ऑरेंज अलर्ट विभाग ने जारी किया हैं। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, करौली, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा के साथ पश्चिमी राजस्थान में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, जोधपुर, पाली और जैसलमेर में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।
प्रमुख जगहों का तापमान बीते दिन सोमवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक पारा बूंदी का 43.5, पाली का 41.6, करौली का 40.4, गंगानगर का 39.4, जेसलमेर का 39.7, कोटा का 41.9, जयपुर का 38.2, भीलवाडा का 39.3, पिलानी का 40.5, अलवर का 39.2, अजमेर का 38, बाडमेर का 40.5 भीलवाडा का 39.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
यहां मेघ हुए मेहरबान बीते 24 घंटे में वनस्थली में 1.1, जयपुर में 13.4,कोटा में 9.4, बूंदी में 2, चूरू में 4.5, धौलपुर में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।