-
झुंझुनूं जिले के सिंघाना क्षेत्र में गांव डूमोली खुर्द में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान उदयपुरवाटी क्षेत्र के गांव खोह निवासी रोहिताश पुत्र मालाराम मेघवाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल शेतान सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने खेजड़ी के पेड़ पर लटके मृतक के शव को नीचे उतरवाकर खेतड़ी नगर मोर्चरी में रखवाया। यहां पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
मृतक के साथ काम करने वाले उसके भतीजे सीताराम ने बताया कि इंट भट्टे पर रोहितास पिछले 5-6 महीने से काम कर रहा था। बुधवार को दिनभर बरसात होने के कारण मजदूर छुट्टी पर थे। रोहिताश बुधवार से गायब था। गुरुवार को वह एक खेत में खेजड़ी के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध में मृतक के भतीजे सीताराम ने पुलिस को मर्ग दी है। मर्ग में बताया कि रोहिताश शराब का सेवन करने का आदी था। उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शदीशुदा है। उसके एक लड़का है।
