बंद रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा अधिकारी को ज्ञापन
Kamal Swami
खाजूवाला सुखदेव सिंह।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत गुल्लुवाली में बंद रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर खाजूवाला उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में अवगत करवाया गया है कि ग्राम गुल्लुवाली में कुछ लोगों ने गली पर कब्जा कर रखा है। जिसके चलते उस रास्ते से गांव के लोगों का घरों से निकलने पर परेशानी हो रही है। जानकारी दी गई है की गांव की सरकारी गली में जलाल खान जुलेह खा व काबल खान आदि ने दोनों तरफ गली के अतिक्रमण कर रखा है । जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही इन लोगों को काफी समझाया भी गया है परंतु यह लोग मानने को तैयार नहीं हैं। अतः ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार को ज्ञापन देकर इस मामले में हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने की मांग की है