कोविड़ सेंटर की बात को लेकर डॉक्टर और कांग्रेस पदाधिकारियो के बीच हंगामा, देखें वीडियो
Kamal Swami
बीकानेर।
सेटेलाइट अस्पताल में कोविड सेंटर बनाने की मांग को लेकर आज हंगामा खड़ा हो गया। बता दे कि पिछले कई दिनों से कोविड़ सेंटर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज जब कांगे्रसी सेटेलाइट हॉस्पीटल पहुंचे ओर अपनी मांगेे रखी तो डॉक्टर ने गुस्से में यह कहते हुए कांग्रेसियों को रोक दिया कि आप बकवास न करे।
देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया और आपस में तू-तू में-में होने लगी। बता दे कि आज कांग्रेसी पार्षदो और पदाधिकारियेां ने आज प्रदेश सचिव राजकुमार किराडु के नेतृत्व में सेटेलाइट हॉस्पीटल में कोविड़ सेंटर शुरू करने की मांग को लेकर आए थें। इस सम्बंध में राजकुमार किराडु ने बताया कि सीएमएचओं डा.मीणा से बात हो गयी हैं। 5-7 दिनों में ही 20 बेड का कोविड़ सेंटर सेटेलाइट अस्पताल में शुरू हो जाएगा। जिसमें सम्पूर्ण सुविधाएं सुपर स्पेशलिटी सेंटर की तरह ही होगी। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद,पदािधकारी मौजूद रहें।