कांग्रेस नेता के बेटे की निर्मम हत्या के बाद हंगामा
Mayank Swami
जयपुर। 16 साल के प्रिंस की उसके ही हम उम्र दो लड़कों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पूरी रात से उनकी तलाश की जा रही है लेकिन उनके बारे में सुराग तक नहीं लगा है। उधर प्रिंस की हत्या के बाद से घर में बवाल मचा हुआ है। घटना कोटा जिले की है। जहां पर शुक्रवार रात मकबरा थाना क्षेत्र मे सोलह साल के प्रिंस की हत्या कर दी गई। प्रिंस अपने दो साथियों ओवेश और रेहान के साथ अपने घर के नजदीक ही खड़ा बातें कर रहा था। इसी दौरान दोनो ओर से दो किशोर आए ओर ताबड़तोड़ तीनों पर चाकू से दर्जनों वार किए। चाकू प्रिंस के गले और सिर में लगे। लोगों ने झगड़ा छुड़ाया और उसके बाद हमला करने वाले दोनो किशोर वहां से भाग गए। बाद में घायल प्रिंस और उसके दोनो साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्रिंस की मौत हो गई।