Rajasthan Live 24×7

इन कॉलोनियों को लेकर यूआईटी अलर्ट मोड़ पर,भूखण्ड खरीदते समय रहे सावधान

 

बीकानेर। अवैध कॉलोनियों को लेकर यूआईटी अलर्ट मोड़ पर है। इस सम्बंध में यूआईटी की और से एक लिस्ट जारी कर अवैध कॉलोनियो के बारे में ध्यान आकर्षित करवाया गया है। जिन पर आने वाले दिनों में कार्रवाई हो सकती है। इस सम्बंध में यूआईटी ने आमजन को अवैध कॉलोनियों पर भूखण्ड नही खरीदने का कहा है। यूआईटी की और से जारी सूचना के अनुसार कृषि भूमि पर बिना 90ए,90बी से स्वीकृति और भूपरिवर्तन करवाएं ही प्लाट बेचे जा रहे है। जो कि नियमों के खिलाफ है।
ें सचिव के अनुसार ग्राम चकगर्बी की कॉलोनियों में खातेदार, भूखण्ड विक्रेताओं, मध्यस्थो की ओर से भूखण्ड खरीदारों को नगर विकास न्यास सेप्टे बनवाने को लेकर गुमराह कर विक्रय किए जा रहे है।

इन कॉलोनियों में राज्य सरकार की टाउनशिप पॉलिसी में निर्धारित सुविधाएं, सामुदायिक भवन,अस्पताल, विद्यालय आदि की दी जाने वाली सुविधाओं के लिए कोई भूमि नहीं छोड़ी जा रही है और ना ही किसी सार्वजनिक सुविधा का प्रावधान रखा गया। कॉलोनी में पानी, विद्युत, पक्की सडक़, सीवर लाईन आदि की भी सुविधाएं तथा निर्धारित मापदण्ड की सडक़ भी नहीं कायम की जा रही है। यूआईटी ने जिन कॉलोनियों को अवैध बताया है या जिन में विवाद की स्थिति है उनमें जे बी आवासीय योजना,एकता नगर,महेश नगर,तुलसी विहार,सुफी नगर,रोशन नगर,बापू नगर,बीकाणा नगर,मिल्कमैन,खुशबु नगर,मातेश्वरी नगर, पार्वती नगर,प्रिती एन्क्लेव,बजरंग विहार,गोरख नगर,गायत्री नगर,अपना सिटी, करणी विहार,गणेश विहार,गुडविल,प्रकाश नगर,सुन्दर विहार, सच्चियाय माता नगर शामिल है।