बीकानेर। जिले में कोरोना ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते रोजाना पचास से उपर कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे है। शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना ने अटैक करते हुए शतक के करीब आंकड़ा पहुंचा दिया है। अभी जारी हुई तीसरी लिस्ट में 85 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। इनमें तीन अन्य जिलों के हैं और शेष 82 बीकानेर के हैं। बता दें कि सुबह जारी हुई दो लिस्ट में 12 कोरोना पॉजीटिव मरीज रिपोर्ट हुए थे। इस प्रकार आज एक ही दिन में कुल 94 कोरोना पॉजीटिव मरीज आ चुके हैं। इस माह में 9 दिन में 457 पॉजीटिव आ चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि
बीकानेर में अप्रैल महीने में ही 457 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। औसतन हर रोज 41 पॉजिटिव केस आ रहे हैं। जिले में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पॉजिटिव केस बड़ी संख्या में आ रहे हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में सबसे बड़ा हॉट स्पॉट गंगाशहर बना हुआ है। इस क्षेत्र में औसतन हर रोज पांच रोगी पॉजिटिव आ रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से यहां कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए हैं।