3 मई तक सभी स्कूल, कार्यालय एवं शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों को करने होंगे ये काम,जाने पूरी खबर
Mayank Swami
बीकानेर। 24 घंटे में रिकॉर्ड 10 हजार मरीज मिलने के बाद सरकार ने आधी रात को पूरे राजस्थान में 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया। 3 मई तक प्रदेश में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आईएएस सौरभ स्वामी ने आदेश जारी करते हुए 3 मई तक राज्य के समस्त विद्यालय, कार्यालय एवं शिक्षण संस्थाएं बंद रखने की बात कही। हालांकि इस दौरान शिक्षक व कार्मिकों को अलग-अलग काम करने होंगे।
शिक्षक करेंगे ये काम
– विद्यालय, कार्यालय एवं शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक एवं कार्मिक जो कोविड 19 के तहत प्रदत्त दायित्वबद्ध नहीं हैं, वे अपने मुख्यालय पर रहते हुए वर्क फ्रोम हॉम करेंगे।
– वर्क फ्रोम होम वाले समस्त कार्मिक अपने मुख्यालय पर रहते हुए मोबाइन चालू की स्थिति में रखेंगे तथा प्राप्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।
– कोविड ड्यूटी/अनिवार्य सेवा में कार्यरत अथवा भविष्य में कोविड ड्यूटी में लगाने जाने वाले शिक्षक, कार्मिकों को तदनुसार अपने कर्तव्य हेतु प्रदत्त दायित्व का निर्वहन करना है। कोविड 19 के तहत गठित निगरानी समिति में कार्यरत संस्थाप्रधान, अपने कार्यालय में उपस्थित रहते हुए दायित्व की पालना करेंगे।
– जिन शिक्षक, कार्मिकों की अनिवार्य सेवा अन्य कोई आवश्यक सेवा हेतु ड्यूटी नहीं लगी हुई है वे समस्त शिक्षक अपने घर से ही परीक्षा परिणाम निर्माण/विश्लेषण तथा विद्यार्थियों के लिए विभाग द्वारा संचालित स्माइल, स्माइल-2, ई-कक्षा आदि कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु उनसे संपर्क में रहेंगे।
– मंडल, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय शिक्षा विभाग के कार्यालध्यक्ष अपने जिले, उपखण्ड एवं ब्लॉक के प्रशासनिक कार्योलयों के साथ समन्वय कर कोविड-19 के संबंध में प्रदत्त दायित्वों के क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करेंगे।