बीकानेर के खाजूवाला में एसयूवी चोरी करके भाग रहे चोर एक हादसे में घायल होने के बाद भी दो और गाड़िया ले भागे। इसके बाद वे इस कार को वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। इसके बाद इसी क्षेत्र से दो और कारे भी चोरी हो गई, जिसके बारे में पुलिस जांच में जुट गई हैं।
खाजूवाला के वार्ड नंबर 2 में देर रात घर के आगे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई थी और यह पूरी घटना सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। तीन अज्ञात चोर एक अन्य कार में सवार होकर आए थे और स्कॉर्पियो कार चोरी करने के बाद वे 18 केजेडी की तरफ फरार हुए थे, जहां यह चोर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ अंजुम कायल मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गए हैं।
दो और गाड़ी चोरी
इसी एरिया में गाड़ी एक होटल के सामने से स्विफ्ट चोरी हुई है। उसके बाद दंतौर थाना क्षेत्र में बोलेरो केंपर चोरी हुई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है जिस स्विफ्ट में कार में यह तीन चोर आए थे, वो कहीं चोरी की तो नहीं थी। इन दो गाड़ियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी की है।
सबसे ज्यादा मोटर साइकिल चोरी
पिछले दो महीने में बीकानेर में साठ से ज्यादा बाइक चोरी की घटनाएं हुई है। पिछले दिनों एक प्रेस कांफ्रेस में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी यह मुद्दा उठाया था। बीकानेर के नयाशहर व सदर थाना क्षेत्र से सर्वाधिक मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही है।
