Rajasthan Live 24×7

ज्वेलरी की दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ

बीकानेर। कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के चौपड़ा कटला में स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है। जहां अज्ञात व्यक्ति दुकान से सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये। इस संबंध में बड़ा बाजार निवासी कैशव सोनी पुत्र प्रहलाद सोनी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच एएसआई ताराचंद कर रहे हैं।