Rajasthan live 24×7 bikaner।
पेमेंट फीस वृद्धि को लेकर कई दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को समझाते हुए कुलपति प्रो.आर.पी सिंह एवं कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार को सभागार में बैठक आयोजित की और विभिन्न पहलुओं का ध्यान रखते हुए संशोधित पेमेंट फीस के आदेश जारी किए। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आई.पी. सिंह ने छात्र जसवीर को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि नए आदेशों के तहत बीएससी एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/फॉरेस्ट्री कार्यक्रम की फर्स्ट-सेमेस्टर पेमेंट फीस स्नातक रु 30,000, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी रु 40000 एवं कर दी गई है जो कि अगले सत्र 2022-23 से लागू होगी।
