व्यापारी जुगल राठी पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार
Mayank Swami
शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक पखवाड़े के करीब बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी की कार पर फायरिंग के मामले में नयाशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाधिकारी फूलचंद शर्मा के निर्देशन में बनाई गई टीम ने फायरिंग करने वाले मास्टरमाइंड बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उक्त वारदात के मास्टरमाइंड अभियुक्त रावता राम उर्फ रोहित गोदारा पुत्र संतदास जाति धन्नावंशी स्वामी उम्र 29 वर्ष निवासी कपूरीसर पुलिस थाना कालू बीकानेर को गिरफ्तार किया। आरोपी रोहित गोदारा से प्रकरण हाजा में पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्यवाही में एसआई संदीप पूनिया की अहम भूमिका रही।