Rajasthan Live 24×7

विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी की निर्मम हत्या में आरोपितों को कडी सजा मांग व मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता सहित कई मांग को लेकर मोर्चरी के आगे कुम्हार समाज का धरना

Khajuwala news। खाजूवाला के चक 3 पीडब्ल्यूएम में विद्युत विभाग जीएसएस के एक संविदा कर्मचारी की निर्मम हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। समाज के लोगों ने खाजूवाला सीएचसी में मृतक के शव को रखकर धरना शुरू कर दिया है। जिसमें ग्रामीणों व समाज के प्रबुद्ध लोगों का सहयोग भी शामिल है।

इस मौके पर बताया गया है कि मृतक के परिवार जन में से एक को सरकारी नौकरी में पचास लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा सहायता के रूप में दिया जाए।

वही मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला पुलिस ने 3 लोगों को राउंडअप भी कर लिया है जो कि इस मामले में आरोपित बताए जा रहे हैं। इस मामले में खाजूवाला सीएचसी के मुर्दाघर के सामने समाज के लोगों ने शव को रखकर आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

तो वही ठेकेदार के द्वारा उन्हें एक नियुक्ति पत्र जो कि इस संविदा कर्मी के लगने के उपरांत दिया जाना था तो दिया जाए की मांग की गई है।

वही इसके अलावा खाजूवाला सीएचसी में जब गंभीर अवस्था में घायल मृतक ओमप्रकाश प्रजापत को लाया गया था उस वक्त उसके द्वारा आरोपित के नाम एक साफ कागज पर नोट किए गए वही मौके पर बनाई गई वीडियो भी उन्हें उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।

गौरतलब रहे कि कल बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी ओमप्रकाश प्रजापत की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी ।

घायल अवस्था में उसे सीएचसी में ग्रामीणों के सहयोग से लाया गया था तो वहीं डॉक्टरों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।