नियम विरूद्ध चल रहे विवाह स्थलों को किया जाएगा सीज, सफाईकर्मियों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं – मेहता
Kamal Swami
बीकानेर।
जिला कलक्टर मेहता ने कहा किकिसी भी नाले की सफाई के लिए यदि सफाई कर्मचारी नाले में उतरते हैं तो सफाईकर्मियों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाए जाएं, सम्बंधित ठेकेदार को इस सम्बंध में पाबंद करें। किसी भी सफाईकर्मी के जीवन के साथ लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मेहता ने निगम आयुक्त कोनियम विरूद्ध चल रहे विवाह स्थलों को सीज करने के सम्बंध में तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। मेहता ने यूआइटी सचिव को निर्देश दिए कि सभी फाउंटेन चालू हालात में हों। साथ ही प्रतिदिन नियमपूर्वक इन फाउंटेन को चालू करवाया जाए। मेहता ने शहीद स्मारक निर्माण की प्रगति की भी रिपोर्ट ली।
उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए तथा दिसम्बर तक यह कार्य पूरा हो जाए। उन्होंने आयुक्त निगम को सुजानदेसर एसटीपी के पानी को ठेके पर देने के निर्देश दिए। इससे निगम की आय बढ़ेगी। उन्होंने रैन बसेरों में व्यवस्थाएं चाक चैबंद करने व नियमित रूप से भ्रमण के निर्देश दिए। साथ ही केयरटेकर के मोबाइल नम्बर भी बसेरे में चस्पा किए जाएं। मेहता ने पीडब्ल्यूडी अभियंता को निर्देश दिए नूरसर फांटा से सतासर तक की टूटी सड़क, बीदासर रोड़ व करमीसर अक्कासर रोड़ को शीघ्र ठीक करवाया जाए।