खाजूवाला।खाजूवाला क्षेत्र में मंगलवार रात आए तेज अंधड़ तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज अंधड़ के चलते कई जगह पर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई तो वही तेज अंधड़ से सड़कों पर पेड़ गिर गए जिससे वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
हालात तो यह हो गए कि एक बार तो लोगों को अपने वाहनों की लाइट को भी जलाना पड़ गया। वही मामूली बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बरसात के चलते कई जगह निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को पैदल चलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
खाजूवाला सीएचसी मार्ग पर पहले के भांति इस बार भी बरसात का पानी इकट्ठा हो गया। जिससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।आपको बता दें कि इस मार्ग पर अधिकतर बरसात के समय का पानी इकट्ठा हो जाता है जिस की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं हो रही।
जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को कई बार अवगत करवाया है। लेकिन यह समस्या नासूर बनी हुई है इसका किसी के पास कोई इलाज नहीं है। वही ग्राम पंचायत 8 केवाईडी में मंगलवार रात को आए तेज अंधड़ तूफान से 365 हैड से खाजूवाला रोड पर जगह जगह कीकर के पेड़ गिर गए।
जिसकी वजह से आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा अंधड़ के कारण दुकानों के टिन शेड गिर गए तूफान के कारण विधुत आपूर्ति ठप रही हल्की बारिश होने के कारण 8 केवाईडी मुख्य बाजार की रोड में पानी जमा हो गया बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है।
