Rajasthan Live 24×7

प्रेमी की शादी की खबर से प्रेमिका हुई इस कदर नाराज, दुल्हन के काटे दिये बाल और उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दी, हालत नाजुक

  • प्रेमी की शादी की खबर से प्रेमिका इतनी नाराज हो गई कि बदला लेने के लिए वो प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां उसने सोते समय दुल्हन के बाल काट दिये और उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं। इसके बाद उसने दुल्हन की पिटाई भी की। वो दर्द से चीखने लगी. शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया ।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है. वहीं दुल्हन को इलाज के लिए शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव में पहुंच गए और मामले की जानकारी ली. सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात है।