Rajasthan Live 24×7

बेखौफ चोर महिला के गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारकर हुआ फरार

खाजूवाला।

चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे बेखौफ होकर लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में परहेज नहीं कर रहे है। घटना खाजूवाला की है। जहां पर एक अज्ञात शख्स ने एक महिला के गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और उससे छीन कर फरार हो गया। इस मामले में हरीश चंद्र ब्राह्मण ने खाजूवाला पुलिस थाने में एक मामला दर्ज करवाया है मिली जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाईयों की पत्नियां दूध लेने के लिए गई हुई थी। जहां वार्ड 19 में मदन सिहाग के घर के नजदीक गली में देर रात्रि तकरीबन 8 बजे एक हरे रंग की टीशर्ट पहने अज्ञात बाइक सवार ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारकर उसे लेकर फरार हो गया। विदित रहे कि इस गली में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है, वही इस गली में रात के समय अंधेरा भी रहता है। ऐसी जानकारी भी सामने आई है इसी का फायदा उठाकर चोर ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। रिपोर्ट अनुसार चैन का वजन लगभग 20-22 ग्राम बताया गया है।इस मामले में पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।