राजस्थान में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। एआईसीसी द्वारा जिला प्रभारियों से कल तक तीन-तीन नामों के पैनल के लिस्ट मांगी गई है। पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा यह पैनल माना जाता था लेकिन इस बार एआईसीसी द्वारा पैनल मांगा गया है सनद रहे पिछले 11 महीनों से जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग है।
बीकानेर से भी बात करें तो प्रमुख रूप से ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला का नाम प्रमुख रूप से चल रहा है, वही डूडी गुट के आनंद जोशी ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर थोड़ा रोमांच पैदा किया है।
