शहर में कोरोना अब तांडव मचाना शुरु कर दिया,38 वर्षीय युवा की कोरोना से मृत्यु
Mayank Swami
बीकानेर। शहर में कोरोना अब तांडव मचाना शुरु कर दिया है आये दिन मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। अब इसकी चपेट में युवा वर्ग ज्यादा आने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीनासर निवासी 38 वर्षीय युवा की कोरोना से मृत्यु हो गई है। परिजनों के अनुसार वह तीन दिन पहले पॉजिटिव आया था। उसके बाद रविवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल गिर गया। उसे कोविड अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने रात साढ़े बारह बजे दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह अपने माता पिता की इकलौता बेटा था। मात्र 38 वर्ष के युवक की कोरोना से मौत होना चिंताजनक है। यह और भी अधिक चिंताजनक हो जाता है जब लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पूरे बीकानेर में हालात यह है कि मास्क तक पहना नहीं जा रहा। ऐसे में कोरोना का प्रकोप किसी भी हद तक नुकसान पहुंचा सकता है।