नहाने के लिए बाथरूम में गए बालक की मौत, दम घुटने और गर्म पानी की भाप से हुई मौत
Kamal Swami
बीकानेर।
नहाने के लिए बाथरूम में गए बालक की मौत की खबर सामने आयी हैं। घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर शिवबॉडी चौराहे के पास एक बिल्डिंग में यह हादसा हुआ हैं। जिसमें 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को दो बजे के आसपास आदित्य गुप्ता नहाने के लिए बाथरूम में घुसा और कई देर तक वापस नही निकलने पर परिजनों ने जब बाथरूम को खोला तो बालक मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया हैं। अंदेशा लगाया जा रहा हे कि बालक की मौत दम घुटने और गर्म पानी की भाप से हुई हैं।