जिले के नाल क्षेत्र में दो दिन पहले बम को रविवार सुबह बम निरोधक दस्ता ने डिफ्यूज किया । जानकारी के अनुसार दो दिन पहले गेमना पीर रोड पर एक खेत में रेत में दबा बम मिला जिसके बाद एकाबारगी तो हडकंप मच गया था क्योकि बम जिंदा था । मौके पर नाल थानाधिकारी व सेना के जवानों ने पहुंचकर बम को सुरक्षित रखा । रविवार सुबह थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण व बम निरोधक दस्ता सेना जवानों की मौजूदगी में बम को दूर विरान जगह पर ले जाकर डिफ्यूज कर दिया है
खेत मे मिले बम को सेना ने किया डिफ्यूज, खाली करवाया एक किलोमीटर का एरिया
