Rajasthan Live 24×7

आरोपी ने रास्ता रोककर की मारपीट, पत्नी के साथ छेड़छाड़ और अपहरण करने का मामला दर्ज, देखे खबर

बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और स्त्रीलज्जा भंग करने के मामले सामने आए है। इस सम्बंध में दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस मुकदमे दर्ज करवाए गए है। एक पक्ष के मघसिंह ने नखताराम जाट के खिलाफ दंतौर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसे खेत में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की और से मघङ्क्षसह,झूंझार सिंह,नारायण सिंह,कुमेर दान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।