Rajasthan Live 24×7

रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट कर छीने रुपये

 

बीकानेर। लोहे की रॉड और बैट से मारपीट करने और मोबाइल,पैसे छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में परिवादी जितेन्द्रसिंह निवासी पूगल ने प्रहलाद,इन्द्रसिंह,महेन्द्रसिंह,नरपतसिंह के खिलाफ पूगल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना भाटी पेट्रोल पंप के सामने की है। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके भाई को लोहे की रॉड,किक्रेट के बैट से मारपीट की। आरोपियों ने इस दौरान प्रार्थी की भाई की जेब से मोबाइल फोन,4300 रूपए और गले से सोने की मूर्ति छीनकर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।