Rajasthan Live 24×7

राजकीय महाविद्यालय लूनकरनसर मे मॉ सरस्वती की मूर्ति प्रतिष्ठापित

 

बीकानेर आज गुरूवार को राजकीय महाविद्यालय लूनकरनसर मे शिक्षा की देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापना एवं मंदिर अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ तमाम रस्में निभाई गई, हवन पूजा पाठ करने के बाद विधिवत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया।
यह मूर्ति राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मीरा श्रीवास्तव ने महाविद्यालय मे भेंट की।
इस मौक़े पर प्राचार्य डॉ मीरा श्रीवास्तव ने बताया की,शुभ मुहर्त में विधि विधान के साथ इसकी स्थापना स्थापित की गई है,ताकी वर्षों तक छात्र छात्राओं को नेकी के राह पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे।
एनएसयूआई विधानसभाध्यक्ष विकास चौधरी ने बताया की,इस अवसर पर प्रोफ़ेसर डॉ ओमप्रकाश स्वामी,डॉ नीरा सिंह, डॉ अर्चना गजराज, डॉ अभिलाषा,सुनिता विश्नोई, डॉ अल्का,गीताजंली कोलीवाल,अर्चना पुरोहित,श्री सत्यवीर सिंह
डॉ रामकिशन चौधरी, श्री अक्षय कूमार, सोहनलाल ,जयप्रकाश राणा, मनिराम रामस्वरूप,कृष्ण कुमार बेनिवाल, गोपाल ओमप्रकाश गोदारा, जितेंद्र गोदारा,छात्र नेता कालूराम नाई आदी मौजूद थे।