Stars पहुंचे Rajasthan, रणबीर कपूर संग आलिया और दीपिका-रणवीर सिंह
Mayank Swami
जयपुर: राजस्थान की जमीन पर न्यू इयर सेलिब्रेट करने के लिये आज बॉलीवुड के सितारे उतरे. राजधानी जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पहुंचे. इसके कुछ ही देर बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. यह सभी एक ही फ्लाइट़्स से मुंबई से जयपुर पहुंचे थे. इसके बाद सभी फिल्मी सितारे अलग-अलग कार से सड़क मार्ग से सवाईमाधोपुर (Sawai madhopur) के लिए रवाना हो गए.
इस दौरान इनकी टीम के कुछ लोग उन्हें रिसीव करने जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. बॉलीवुड स्टार्स ने एयरपोर्ट पर किसी से बात नहीं की.. वे एयरपोर्ट से बाहर आकर सीधे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए. दोनों सवाई माधोपुर के किसी पांच सितारा होटल में रुकेंगे वहीं उनके साथ आई टीम भी सवाईमाधोपुर के लिए रवाना हुई. बताया जा रहा है कि सभी सितारे रणथंभौर में अपना नया साल मनाएंगे.
हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रुप से जानकारी नहीं मिली है मगर चर्चा यह भी है कि रणथंभौर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी बॉलीवुड स्टॉर्स आए हैं, लेकिन इस बारे में भी कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है. हम आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद 1 अक्टूबर से रणथंभौर नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए खोला गया है. जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे दीपिका और रणवीर मैंचिंग आउटफिट में नजर आए. दीपिका ने इस दौरान जंप सूट के ऊपर लॉन्ग कोट और लेदर शूज पहन रखे थे. रणवीर ने दीपिका की ड्रेस से मैच करते चेक स्वेटर, ओवर कोट और ब्राउन ट्राउजर के साथ कैप लगाए हुए थे.